इटारसी: इटारसी के ग्राम पीपलढाना में मक्के के खेत से निकला 6 फुट लंबा अजगर, सर्प मित्र ने बचाकर जंगल में छोड़ा
इटारसी के ग्राम पीपलढाना में बुधवार को दोपहर करीब 12.30 बजे एक खेत में मक्का काट रहे किसानों के सामने 6 फीट लंबा अजगर दिखने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने सर्प मित्र अभिजीत यादव एवं उसकी टीम को दी मौके पर पहुंचे सर्प मित्र अभिजीत यादव ने बताया कि मक्के की फसल में 6 फिट लंबा अजगर था जिसे करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद छोड़ दिया।