🚨 सादुलशहर जाट समाज ने थाना प्रभारी के विरुद्ध निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की उठाई मांग
संगरिया की आवाज़
#सादुलशहर। नगर पालिका चुनाव के दौरान हुए कथित विवाद को लेकर सादुलशहर जाट समाज की ओर से उपखण्ड अधिकारी, सादुलशहर को लिखित शिकायत सौंपकर थाना प्रभारी मलकीत सिंह मान के विरुद्ध निष्पक्ष जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।
जाट समाज की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 11 सितम्बर को पोलिंग बूथ संख्या 5 पर निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती मनीषा खीचड़ के पति एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ मतदान के दौरान बूथ के अंदर मौजूद थे। शिकायत के अनुसार, थाना प्रभारी मलकीत सिंह मान की मौजूदगी में मुख्य द्वार का गेट खोलकर कुछ बाहरी एवं असामाजिक तत्व कथित रूप से हथियारों के साथ अंदर पहुंचे और मारपीट तथा जान से मारने के प्रयास जैसी घटना को अंजाम दिया।
जाट समाज ने इसे चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालने और पद के कथित दुरुपयोग का मामला बताते हुए प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता पक्ष ने मांग की है कि यदि लगाए गए आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी एवं दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही थाना प्रभारी मलकीत सिंह मान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सादुलशहर से हटाने की मांग भी की गई है, ताकि निष्पक्ष जांच एवं चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके।
जाट समाज की ओर से शिकायत की प्रतिलिपि राजस्थान के मुख्यमंत्री तथा जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला कलेक्टर, श्रीगंगानगर को भी भेजी गई है।
ज्ञापन सौंपने वालों में स्वरूप जांगू, क्रय-विक्रय समिति अध्यक्ष मंगत सहारण, गोल्डी रिवाड़, एडवोकेट विनोद सहारण, आद राम मुंड, कालू सहारण, सुरेन्द्र भाखर, भूरा राम सहारण, भागीरथ डूडी, नरेश सहारण, रामेश्वर रिवाड़, हनुमान प्रसाद डेलू सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
संगरिया की आवाज़।
Rajasthan Police DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan
Pardeep khicher-प्रदीप खीचड़
#सादुलशहर #जाट_समाज #नगरपालिका_चुनाव #चुनाव #निष्पक्ष_जांच #सादुलशहर_समाचार #श्रीगंगानगर #संगरिया_की_आवाज
Sangaria, Hanumangarh | Sep 13, 2026