Public App Logo
कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद नमामि गंगे घाट पर हरिद्वार पुलिस और सिख रेजिमेंट आर्टिलरी, रायवाला के जवानों ने संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद जवानों और स्थानीय स्वयंसेवकों ने घाट व आसपास के तटवर्ती क्षेत्र की सफाई की। इस दौरान प्लास्टिक, सूखा और गीला कचरा समेत करीब 6 टन कचरा एकत्र कर उचित निस्तारण के लिए भेजा गया। अभियान के जरिए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र एकता का संदेश दिया गया। - Uttarakhand News