प्रतापगढ़: नगर पंचायत गडवारा के गडवारीपुर स्थित मस्जिद की मीनार पर गिरी आकाशीय बिजली, मीनार हुई क्षतिग्रस्त
नगर पंचायत गडवारा के गडवारीपुर स्थित मस्जिद की मीनार पर शुक्रवार के दिन आकाशीय बिजली गिरी, जिससे मस्जिद की मीनार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना शुक्रवार शाम 4:00 बजे की बताई जा रही है। मस्जिद की मीनार पर आकाशीय बिजली गिरने से मीनार क्षतिग्रस्त हुई है।