दुर्गावती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 147 मवेशी लदा कंटेनर जब्त, एक गिरफ्तार
दुर्गावती/कैमूर। दुर्गावती पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 147 मवेशी लदे कंटेनर को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 05.09.26 की रात करीब 12:41 बजे गुप्त सूचना मिली कि औरंगाबाद की तरफ से मवेशी लदा कंटेनर आ रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार, पु.अ.नि. संजय कुमार यादव व पु.अ.नि. योगेंद्र कुमार की टीम गठित की गई।
टीम ने NH-19 पर दहला मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान BR26 GB 6399 नंबर के कंटेनर को पकड़ा। तलाशी में 147 मवेशी क्रूरतापूर्वक बांधे हुए बरामद किए गए।
मौके से मो. तफसील पिता सागीर, ग्राम जामुल, जिला जहानाबाद को गिरफ्तार किया गया है।
और आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस