मंझनपुर: मखऊपुर गांव स्थित पुल के पास पैसे के लेनदेन के विवाद में दबंग ने साथी संग मिलकर बाप-बेटे को पीटकर किया घायल
मखऊपुर गांव स्थित पुल के पास शनिवार दोपहर पैसे के लेनदेन के विवाद में दबंग ने साथी संग मिलकर बाप-बेटे को जमकर पीट दिया। पिटाई से दोनों को गंभीर चोटें आईं है। शोर सुनकर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों को जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।