रूड़की: गंगनहर कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार,अलग-अलग मामलों में चल रहे थे फरार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे सालियर गांव निवासी इसरार पुत्र नासिर और पाडली गुज्जर गांव निवासी मजमूल पुत्र शकील और मेहरबान पुत्र शरीफ नाम के तीन वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे थे। जिसके बाद पुलिस के द्वारा तीनों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया है।