किशनगंज: नाहरगढ़ में इंजन जब्ती का विरोध, रेंज कार्यालय में की गई तोड़फोड़
नाहरगढ़ में वन भूमि पर चल रहे डीजल इंजन को जब्त करने के विरोध में बंजारा समाज के लोगों ने वन विभाग की रेंज में हंगामा कर दिया। आरोप है कि भीड़ ने कार्यालय में तोड़फोड़ कर जब्त इंजन छुड़ा लिया। जानकारी के अनुसार, इंजन वापस दिलाने की मांग को लेकर समाज के लोगों ने नरेश मीणा की सभा में ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद नरेश मीणा समर्थकों के साथ रेंज कार्यालय पहुंचे।