महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब ने किया वन स्टॉप सेंटर व महिला थाना का किया निरीक्षण
भिवानी, 14 नवंबर। हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब ने शनिवार को शहर में संचालित वन स्टॉप सेंटर तथा महिला थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के संरक्षण को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि महिलाओं से संबंधित मामलों में बिना किसी विलंब से उचित कार्रवाई करें।
वन स्टॉप सेंटर में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के समस्त रिकॉर्ड का अवलोकन किया। उन्होंने कैश रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, विजिट रजिस्टर तथा केस फाईल आदि की गहनता से जांच की। निरीक्षण में समस्त रिकॉर्ड दुरुस्त पाया गया। कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था भी दुरुस्त पाई गई। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए खोले गए हैं, ऐसे में वन स्टॉप सेंटर पर महिलाओं को दी जाने वाली मदद और सहायता के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं को तत्परता के साथ सहायता मुहैया करवाएं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और हरियाणा राज्य महिला आयोग महिलाओं की रक्षा और सुरक्षा को लेकर हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि आयोग के पास आने वाली महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाती है।