हरदोई: कलेक्ट्रेट गेट से डीएम ने बालिका छात्रावास की छात्राओं की बस को सांडी पक्षी विहार के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Hardoi, Hardoi | Dec 10, 2024 कलेक्ट्रेट गेट से डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बालिका छात्रावास अहिरोरी की छात्राओं की बस को सांडी पक्षी विहार के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।डीएम ने बच्चियों को बैग में पर्यटन किट, टी शर्ट, डायरी बुकलेट आदि दीं। यात्रा पर जाते समय बच्चियां काफ़ी खुश नजर आयीं। डीएम ने बच्चियों से कहा कि पक्षी विहार के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करें।