हरदोई: बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, किशोरी की मां ने दर्ज कराई FIR
Hardoi, Hardoi | Dec 10, 2024 बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र निवासी एक युवक गांव निवासी एक किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर कर भगा ले गया किशोरी की माँ ने सोमवार रात लगभग 10 बजे युवक के विरुद्ध बेहटा गोकुल थाने पर तहरीर देते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है। किशोरी की माँ ने दी गई तहरीर में बताया है कि गांव निवासी युवक उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया है।