हरदोई: खेतुई गांव के आगे कारखाने से घर लौट रहे साइकिल सवार मजदूर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Dec 10, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के बांसी गांव निवासी शिवप्रसाद एक कारखाने में मजदूरी का काम करता था।परिजनों के मुताबिक शिवप्रसाद कारखाने से काम खत्म करके साइकिल से अपने घर वापस आ रहा था इसी बीच खेतुई गांव के आगे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने शिवप्रसाद की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।