हरदोई: पिहानी के जतन गंज पुल पर चल रहे भाकियू के धरने को बंद कराया गया, कल डीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
Hardoi, Hardoi | Dec 10, 2024 पिहानी के जतन गंज पुल पर चल रहे भाकियू के धरने के खत्म कराया गया है। कल डीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल। बता दें कि टड़ियावां के टेनी गांव की चकबंदी में अनियमिताओं के विरूद्ध ,किसानो का धरना प्रदर्शन पिहानी के जतन गंज पुल पर चल रहा था जिसे प्रशासन ने बन्द करा दिया है। किसान नेताओं ने कहा कि कल एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा और उसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।