खजनी: खुटभार गाँव में मकान का बंद रास्ता खुलवाने के लिए महिला ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई
गोरखपुर जनपद के खजनी तहसील क्षेत्र के खुटाभार गाँव की रहने वाली महिला लालती देवी पत्नी स्व० बेचन मंगलवार को जिलाधिकारी के कार्यालय पर पहुंची। महिला ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर फरियाद की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उनके मकान का रास्ता अगल बगल के लोगों ने बंद कर दिया है। इस मामले में कार्रवाई कर उन्हें राहत दी जाए।