खजनी: माल्हनपार गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 5 साल के बच्चे की हुई मौत, पुलिस ने आरोपी बाइक चालक को किया गिरफ्तार
बांसगांव कोतवाली क्षेत्र के माल्हनपार गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक और आक्रोश में डुबो दिया। रामचंद्र के पांच वर्षीय पुत्र आर्यन की मौत तब हुई, जब वह ट्यूशन से लौटते समय सड़क पार कर रहा था। अचानक, एक तेज रफ्तार और बेकाबू दोपहिया वाहन ने मासूम को टक्कर मार दी।