खजनी: नर्गड़ा जग्गा सिंह गांव का निवासी युवक कम्हरिया पूल के पास सरयू नदी में स्नान करते समय डूबा, मौके पर पहुंची 26वीं वाहिनी
खजनी तहसील के बेलघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कम्हरिया पूल के पास सरयू नदी में स्नान करते समय नर्गड़ा जग्गा सिंह गांव का निवासी एक किशोर डुब गया। किशोर की पहचान नर्गड़ा जग्गा सिंह गांव के निवासी श्रीराम के 15 वर्षीय पुत्र नीरज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीरज अपने चार से पांच दोस्तों के साथ रविवार की सुबह 10 बजे स्नान करने गया था।