खजनी: सिकरीगंज थाना क्षेत्र के मलांव गांव के समीप पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर मिला अधेड़ व्यक्ति का शव
खजनी तहसील के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के मलांव गांव के समीप स्थित पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। सड़क पर लहुलुहान स्थिति में पड़े शव को देखकर स्थानीय ग्रामवासियों ने 112 नंबर पर पुलिस को सुचना दी। घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने प्रारंभिक जाँच पड़ताल के बाद शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया किन्तु शिनाख्त नहीं हो पाई।