घर से लापता रामराज यादव का गन्ने के खेत के पास मिला शव, इलाके में मची सनसनी!
मंगलवार सुबह शौच के लिए निकले थे रामराज यादव, बुधवार सुबह शव मिलने से परिवार में मचा कोहराम।
बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब लापता रामराज यादव पुत्र तुलाराम यादव का शव गन्ने के खेत के पास मिला। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
जानकारी के अनुसार, रामराज यादव मंगलवार सुबह करीब आठ बजे शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और देहात कोतवाली पुलिस को उनके लापता होने की सूचना दी।
बुधवार सुबह रतनपुर गांव के पास गन्ने के खेत के नजदीक ग्रामीणों ने उनका शव देखा। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
फिलहाल रामराज यादव की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
#BalrampurNews #बलरामपुर #BreakingNews #UPNews #उत्तरप्रदेश #BalrampurPolice #DehatKotwali #CrimeNews #LatestNews #बलरामपुर_न्यूज #रामराज_यादव #PoliceInvestigation #ViralNews #सत्य_एवं_मानवता