#भरतपुर। बयाना शहर को साफ-सुथरा रखने और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका ने कचरा परिवहन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। ईओ जितेंद्र गर्ग के निर्देश पर अब कचरा संग्रहण केंद्र तक कचरा ले जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को हरे तिरपाल से ढकना अनिवार्य कर दिया गया है। सफाई निरीक्षक पवन कुमार के अनुसार, इस पहल से सड़कों पर कचरा गिरने और हवा में गंदगी उड़ने की समस्या खत्म होगी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।