#भरतपुर। नदबई के नगर रोड स्थित कपूरीदेवी सूरजमल जगवायन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मीरा और ओमवती की भावपूर्ण वंदना से शुरू हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गायत्री मंत्र की साधना, आत्मनिर्माण और जीवन में संस्कारों के महत्व के बारे में बताया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ता नंदराम और युवा साधक महीपाल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन ही भविष्य की नींव है, इसलिए केवल भौतिक सुविधाएं और उच्च शिक्षा ही नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच व आध्यात्मिक चेतना भी जरूरी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को 100 गायत्री चालीसा का निःशुल्क वितरण भी किया गया।