कुंडा: कुंडा तहसील में समाधान दिवस पर उमड़ी भीड़, 170 में से 10 शिकायतों का हुआ निस्तारण
कुंडा तहसील परिसर में शनिवार दोपहर 2 बजे तक एसडीएम की अध्यक्षता में 'संपूर्ण समाधान दिवस' आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 170 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम ने शेष मामलों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से हल करने हेतु संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।