महिला थाना में महिला सिपाही को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, मौत, मामले में एडिशनल एसपी ने दी पूरी जानकारी
कौशाम्बी। मंझनपुर स्थित महिला थाना में पहरा ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही प्रियंका यादव को मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गंभीर हालत में आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
प्रियंका यादव 2025 बैच की सिपाही थीं और मूल रूप से गाजीपुर की रहने वाली बताई जा रही हैं। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गोली किन परिस्थितियों में लगी, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी!
#कौशाम्बी #मंझनपुर #महिलाथाना #प्रियंकायादव #महिलासिपाही पुलिस ब्रेकिंगन्यूज @cmoffice_up @uppolice @kaushambipolice