राजापाकर: राजापाकर प्रखंड में 8 और 9 अप्रैल को सुबह 7 से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी: कनीय विद्युत अभियंता
मंगलवार को शाम 5 बजे कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति पर शाखा राजापाकर विक्रम कुमार ने बताया कि बुधवार 8 अप्रैल बुधवार एवं गुरुवार 9 अप्रैल को प्रखंड क्षेत्र में विद्युत सेवा सुबह 7बजे से 10 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान राजापाकर फीडर में सड़कों के किनारे विद्युत तार के आसपास के सभी वृक्षों के डालों की कटिंग की जायेगी।