टीकमगढ़: बड़ागांव खुर्द गांव में एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने की मारपीट, छीने ₹2 लाख
खैरा गांव निवासी हरिसिंह नाम का व्यक्ति अपने भांजे की शादी में बड़ागांव खुर्द गांव में था। तभी गांव की तीन लोग वहां आए और बेवजह हरिसिंह के साथ गाली गलौज करने लगे और उसके साथ मारपीट कर दी। तीनों लोगों द्वारा हरिसिंह के पास से ₹200000 भी छीन लिए गए। परिजन घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर आए,जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।