मड़ावरा: मड़ावरा के तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस
मड़ावरा के तहसील सभागार में शनिवार को सुवह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एसडीएम मड़ावरा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न गांवों के16 ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या एसडीएम को सुनाई। जिन्हें सुनने के बाद 2 ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करा दिया गया।