कनवास: रावली व पीपाखेड़ी में निकाली गई महाशिवरात्रि की रैली, 200 से अधिक लोगों को संदेश पत्र बांटे व भगवान शिव का झंडा फहराया
Kanwas, Kota | Feb 16, 2025 रावली और पीपाखेड़ी गांव में रविवार शाम करीब 4 बजे महाशिवरात्रि की रैली निकाली गई। जिसमें ब्रह्माकुमारी बहनों ने भगवान शिव का संदेश दिया और 200 से भी अधिक लोगों को संदेश पत्र बांटे तथा भगवान शिव का झंडा फहराया। रैली में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान भोलेनाथ की सुंदर झांकी भी सजाई गई। रैली में महिलाएं सर पर कलश धारण कर शामिल हुई।