कनवास: सहरावदा नेशनल हाईवे -52 फोरलेन ओवर ब्रिज पर खुदकुशी करने पहुंची महिला, हाईवे पेट्रोलियम टीम ने कूदने से बचाया
Kanwas, Kota | Feb 12, 2025 सहरावदा नेशनल हाईवे -52 फोरलेन ओवर ब्रिज पर एक महिला ने खुदखुशी करने की कोशिश की। महिला ख़ुदकुशी करने के लिए ओवरब्रिज की सुरक्षा दीवार पर चढ़कर निचे कूदने ही वाली थी कि उस पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम की नजर पड़ गई, जिसके बाद टीम ने करीब 30 मिनिट की समझाइश और महिला को बातो में लगाकर महिला को पकड़कर हाइवे की तरफ खिंच लिया। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।