कनवास: जालखेड़ा में श्रीमद भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन, श्रीकृष्ण और रुक्मणि के विवाह की झांकी सजाई गई
Kanwas, Kota | Feb 13, 2025 जालखेड़ा के परमानंद गौशाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। जिसे सुन श्रोता भावविभोर हो गए। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणि विवाह की झांकी सजाई गई। जिसके श्रद्धालुओ ने दर्शन किए। इस दौरान कथा वाचक पंडित देवीचरण शर्मा ने गोमाता का वर्णन भी किया।