कनवास: कनवास में 13 दिवसीय मेले का समापन 16 फरवरी को होगा, ऊर्जा मंत्री रहेंगे मुख्य अतिथि, कॉमेडियन शो का होगा आयोजन
Kanwas, Kota | Feb 14, 2025 कनवास के दूधियाखेड़ी माताजी परिसर में आयोजित 13 दिवसीय मेले का 16 फरवरी को समापन किया जाएगा। मेले का शुभारम्भ 4 फरवरी को किया था। अयोजकर्ताओ ने शुक्रवार शाम 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मेला समापन के दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर मुख्य अतिथि रहेंगे। जिनके साथ कई जनप्रतिनिधि और पधाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।