कनवास: उपखण्ड कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ लगाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Kanwas, Kota | Feb 15, 2025 कनवास उपखंड कार्यालय परिसर में शनिवार शाम करीब 4 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर व प्रधान जयवीर सिंह को कस्बे में पंचायत समिति मुख्यालय खोलने एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर तथा स्टाफ लगाने की मांग को लेकर मंडल संयोजक कौशल सोनी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।