हरिद्वार: एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने किया मेला नियंत्रण भवन का निरीक्षण, कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आज मेला नियंत्रण भवन का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी कांवड़ मेले की ड्यूटी में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि धर्मनगरी हरिद्वार में इस समय शारदीय कांवड़ यात्रा चल रही है। बड़ी संख्या में पड़ोसी राज्यों से कांवड़िए गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इसी के मद्देनजर एसएसपी ने निरीक्षण किया।