प्रतापगढ़: दूला पुर गांव निवासी युवक को लोहे के पंच से मारकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
पुर गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव दोपहर तीन बजे अपने खेत के पास खड़ा था । पुरानी रंजिश में दूला पुर गांव के दिनेश यादव शराब के नशे में धुत हो कर प्रदीप यादव से मारपीट करने लगा। हाथ में लोहे का पंच लगाकर प्रदीप पर हमला कर दिया। चेहरे गर्दन सिर में पंच की चोट लगने से वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया । पुलिस नाम मुकदमा दर्ज किया है।