प्रतापगढ़: स्वामी का पुरवा गांव के पास साइकिल सवार युवक को बाइक चालक ने मारी टक्कर, युवक घायल
बाजार से वापस घर लौट रहे साइकिल सवार युवक को अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया अंतू थाना क्षेत्र के स्वामी का पुरवा निवासी रमेश कुमार उम्र करीब 21 वर्ष शुक्रवार को घर का सामान लेने अंतू थाना क्षेत्र के ही लोहिया नगर बाजार गया था। खरीदारी करके वह वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान शाम करीब 5.45 बजे घटना हो गई।