प्रतापगढ़: जिला जेल में बंद 92 वर्षीय बीमार कैदी को दया याचिका के तहत किया गया रिहा, अधिकारियों ने सम्मान के साथ विदाई दी
प्रतापगढ़ जिला जेल में बंद 92 बर्षीय बुजुर्ग बीमार कैदी को दया याचिका के तहत शुक्रवार शाम 5 बजे रिहा किया। इस दौरान जेल अधिकारियो ने सम्मान के साथ विदा किया। जिला कारागार प्रशासन की सक्रिय पैरवी से हत्या मामले में आज़ीवन कारावास की सज़ा काट रहे देल्हूपुर के कुशफरा निवासी 92 वर्षीय बुजुर्ग कैदी अबू सैम को दया याचिका के तहत रिहा कर दिया गया है।