प्रतापगढ़: मगरहर निवासी दुकानदार के साथ घर जाते समय कुछ युवकों ने की मारपीट, पकड़े गए एक युवक का वीडियो हुआ वायरल
प्रतापगढ़ जनपद के मगरहर निवासी नीरज यादव संग्रामगढ़ बाजार में रेडीमेड की दुकान चलता है। शुक्रवार की शाम को वह दुकान बंद कर वापस घर जा रहा था । जैसे ही वह संग्रामगढ़ गांव के बॉर्डर पानी की टंकी के पास पहुँचा था की तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने रोड पर गाड़ी खड़ी कर उसे रोक लिया। और मारपीट करने लगे। जब दुकानदार ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े ।