सिवनी: समनापुर गांव में व्यक्ति ने जहरीली वस्तु का सेवन किया, जिला अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
Seoni, Seoni | Feb 15, 2025 सिवनी के कान्हीवाड़ा थाना अंतर्गत समनापुर गांव में शनिवार को एक व्यक्ति राजकुमार ने घर पर अज्ञात कारणों के चलते जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। घटना के बाद व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां व्यक्ति का इलाज जारी है। वहीं पुलिस व्यक्ति के बयान दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।