सिवनी: कोतवाली पुलिस ने लापता हुई किशोरी को हैदराबाद से किया दस्तयाब, आरोपी हुआ गिरफ्तार
Seoni, Seoni | Feb 15, 2025 सिवनी कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड से अचानक लापता हुई किशोरी को कोतवाली पुलिस ने हैदराबाद से दस्तेयाब करने की कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने किशोरी को बहलाफुसला कर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी रामकुमार को भी गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। और पुलिस ने शनिवार को किशोरी को परिजनो के सुपुर्द किया है।