सिवनी: तिलक वार्ड में व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
Seoni, Seoni | Feb 15, 2025 सिवनी कोतवाली थाना अंतर्गत तिलक वार्ड में शनिवार को एक व्यक्ति छोटू लाल मर्सकोले ने घर पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए मृतक के शव का पीएम करवाया है। पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच में जुट गई है।