सिवनी: कोतवाली थाना पुलिस और NHAI कर्मचारियों ने गुम हुए एक बैग को महिला को सौंपा
Seoni, Seoni | Feb 15, 2025 सिवनी में NHAI के कर्मचारियों को जबलपुर नागपुर हाईवे पर एक लावारिस बैग जिसमें 25670 रुपये नकदी एवं बैग स्वामी का आधार कार्ड रखा हुआ था मिलने पर थाना कोतवाली सिवनी में लाकर जमा किया गया। बैग में मिले आधार कार्ड की मदद से बैग के स्वामिनी का नाम बी निर्मला निवासी हैदराबाद से सम्पर्क किया। और शनिवार को महिला को नगदी और उसका बैग उसके सुपुर्द किया गया।