बैराड़: लंबित मांगों को लेकर पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, राजस्व विभाग का कामकाज ठप्प
मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर तहसील बैराड़ के समस्त पटवारी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए जिससे राजस्व विभाग मैं किसानों के कामकाज ठप्प हो गए है।हड़ताल के दौरान सोमवार शाम 4 बजे पटवारियों ने शासन के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि वर्षों से लंबित मांगों पर अब तक निराकरण नही हुआ है।