नवगछिया थाना में तेतरी निवासी अंजनी देवी के आवेदन पर गांव के ही केशव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि आरोपी ने उनके पुत्र रितेश कुमार के सिर पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।