नबीनगर: सिमरी जैतिया गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिमरी जैतिया गांव से फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी कमलेश कुमार सिंह है। थानाध्यक्ष ने बुधवार की शाम 4:00 बजे जानकारी दी है। बताया कि उक्त व्यक्ति के ऊपर कोर्ट द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था। जो फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।