नबीनगर: NTPC न केवल बिजली उत्पादन में बल्कि ग्रामीण विकास में भी अपनी भागीदारी निभा रही है: परियोजना प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक
औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड में स्थित एनटीपीसी न केवल बिजली उत्पादन में बल्कि ग्रामीण विकास में भी अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक निभा रही है। यह बातें परियोजना प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक एल के बेहेरा ने बुधवार की दोपहर 1:00 बजे एनटीपीसी नबीनगर में प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि नबीनगर सुपरथर्मल पावर स्टेशन 1980 मेगावाट क्षमता वाला पावर प्लांट है।