नबीनगर: एनटीपीसी खैरा थाने के एसपी अम्बरीष राहुल ने किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश
औरंगाबाद एसपी अम्बरीष राहुल ने सोमवार की शाम करीब 6 बजे एनटीपीसी खैरा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने निरीक्षण पंजी, दागी पंजी, प्राथमिकी पंजी समेत अन्य पंजी की गहन जांच की। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया। हाजत की साफ सफाई व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश रात्रि पेट्रोलिंग में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। एसपी थाना की विभिन्न समस्याओं को भी जाना