नबीनगर: बाघा डाबर गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघा डाबर गांव से फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी उसी गांव निवासी शिवदयाल पासवान है। थानाध्यक्ष ने सोमवार की शाम 4:00 बजे जानकारी दी है। बताया कि उक्त व्यक्ति को ऊपर कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत किया गया था। जो फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।