नबीनगर: रिउऱ गांव से पुलिस ने दूसरी बार शराब के सेवन के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के रिउर गांव से दूसरी बार शराब सेवन करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी चंदन कुमार है। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ प्रकाश ने सोमवार की शाम 4:00 बजे बताया कि दूसरी बार शराब सेवन कर हंगामा के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया।