नबीनगर: पिपरा गांव में बैरिया पंचायत की मुखिया इंदु कुमारी ने फीता काटकर सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया
नबीनगर प्रखंड के बैरिया पंचायत के पिपरा गांव में बुधवार की सुबह 11:00 बजे सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया। बैरिया पंचायत के मुखिया इंदु कुमारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण होने से ग्रामीणों की सहूलियत होगी। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार, रोजगार सेवक ब्रजेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।