समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 313, दिनांक 17.06.2026 *********************************
बाल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, राष्ट्रीय पोषण ट्रैकर रैंकिंग में जिला अव्वल
*********************************
दिनांक 17.06.2026 को श्री संजय कुमार, उप विकास आयुक्त, शेखपुरा की अध्यक्षता में एकीकृत बाल विकास सेवा की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी 6 परियोजनाओं में चल रही विभिन्न लोक कल्याणकारी और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय मानकों आभा आइडी वेरिफिकेशन मे जिला 85.79% लाभार्थियों के आभा आईडी सत्यापन के साथ राज्य में प्रथम स्थान पर है, जबकि राज्य का औसत मात्र 61.95% है वहीं आधार फेस मैचिंग के मामले में भी शेखपुरा 96.46% दक्षता के साथ बिहार में पहले पायदान पर काबिज है। मई माह में जिले के शत-प्रतिशत आँगनबाड़ी केंद्र कम से कम 21 दिन खुले रहे। इसके साथ ही 99.68% डोर टू डोर गृह भ्रमण के लक्ष्य को पूरा कर जिला राज्य रैंकिंग में पहले स्थान प्राप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की भी समीक्षा की गई जहाँ पम्मीव्य मे जिले में कुल 718 स्वीकृत केंद्रों के सापेक्ष अब तक 958 कुल पंजीकरण किए जा चुके हैं। घाटकुसुम्भा प्रखंड 31.32% उपलब्धि के साथ सबसे आगे है, जबकि बरबीघा 14.14% के साथ सबसे पीछे चल रहा है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत जिले में अब तक 905 पंजीकरण किए गए हैं (42.01%)। यहाँ भी घाटकुसुम्भा ने सर्वाधिक 72.84% का लक्ष्य हासिल किया गया है।
जिले के 718 आँगनबाड़ी केंद्रों में से वर्तमान में 207 केंद्र अपने भवन में, 363 गैर-सरकारी भवनों में और शेष अन्य सरकारी स्थलों व विद्यालयों में संचालित हो रहे हैं। शौचालय निर्माण योजना के तहत अब तक 99 केंद्रों पर कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
वहीं, विभागीय पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आँगन ऐप के जरिए किए गए निरीक्षणों के आधार पर अनियमितता पाए जाने पर शेखपुरा, अरियरी और घाटकुसुम्भा की सेविकाओं के मानदेय से कटौती की दंडात्मक कार्रवाई भी की गई है। पोषण ट्रैकर पर लगातार बेहतरीन मॉनिटरिंग और शत-प्रतिशत कार्यों को ससमय पूरा करने के लिए चेवाड़ा प्रखंड की महिला पर्यवेक्षिका सायमी तबस्सुम को जिले की 'बेस्ट परफॉर्मर' चुना गया है।
उप विकास आयुक्त महोदय ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों और महिला पर्यवेक्षिकाओं को लंबित मामलों (विशेषकर सोशली पेंडिंग फॉर्म्स और आधार लिंकिंग) को मिशन मोड में अगले एक सप्ताह के भीतर निपटाने का कड़ा निर्देश दिया है, ताकि जिला अपनी रैंकिंग को शीर्ष पर बनाए रख सके। उन्होंने कहा कि सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और महिला पर्यवेक्षिका को सही प्रतिवेदनों से अवगत कराने हेतु निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के साथ अन्य कर्मी आदि उपस्थित थें।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
31 views | Sheikhpura, Bihar | Jun 19, 2026