शोहरतगढ़: पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती ने खुनुवा नेपाल बॉर्डर का किया औचक निरीक्षण
बृहस्पतिवार को शाम 3:00 बजे के लगभग पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र दिनेश कुमार पी ने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक महाजन के साथ थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र के खुनुवा नेपाल बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया है।इस दौरान इस बॉर्डर का गहनता से निरीक्षण कर यह यहां पर भ्रमण कर यहां के सुरक्षा व्यवस्थाओं आदि का जायजा भी पुलिस उप महानिरीक्षक ने लिया है।