शोहरतगढ़: थाना चिल्हिया क्षेत्र के ग्राम परसिया में फंदे से लटकता हुआ मिला 24 वर्षीय युवक का शव
थाना चिल्हिया क्षेत्र के ग्राम परसिया में बुधवार की देर शाम को अज्ञात कारणों से एक कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला एक 24 वर्षीय नरेश पुत्र घमालू का शव मिला है,जिसे देखते ही उसके परिजनों ने स्थानीय थाना चिल्हिया को सूचित किया,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।